Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 4, 2024

निपुण विद्यालय आंकलन की टॉपटेन सूची में अपना जिला शामिल

 फर्रुखाबाद। निपुण विद्यालय आंकलन की टॉपटेन सूची में जनपद फर्रुखाबाद का नाम भी शामिल है। प्रदेश में जनपद फर्रुखाबाद ने नौवां स्थान प्राप्त किया है।


सरकार का लक्ष्य है कि निपुण मिशन के माध्यम से कक्षा 3 से 6 में पढ़ने वाले बच्चे वर्ष 2026-27 तक पढ़ना, लिखना और अंग्रेजी सीख जाएं। परिषदीय विद्यालयों में इस पर विशेष जोर भी दिया जा रहा है। वर्ष 2023 में इसके तहत निपुण टेस्ट भी कराया गया था। सरकार ने प्रदेश के सभी जनपदों का निपुण विद्यालय आंकलन कराने के लिए थर्ड पार्टी से सर्वे कराने के निर्देश दिए थे।

सर्वे कार्य में डीएलएड के प्रशिक्षुओं को लगाया गया था। जनवरी में घोषित निपुण विद्यालय – आंकलन के परिणाम में जनपद फर्रुखाबाद ने टॉपटेन सूची में जगह – बनाने में कामयाबी हासिल की है। – फर्रुखाबाद जनपद प्रदेश में नौवें



स्थान पर है। कासगंज प्रथम, महोबा द्वितीय व हमीरपुर तृतीय स्थान पर है। फर्रुखाबाद को 808 निपुण स्कूल का लक्ष्य मिला था, जिसमें 385 स्कूल सर्वे में निपुण पाए गए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने कहा कि सभी के प्रयास से टॉपटेन की सूची में फर्रुखाबाद नौवें स्थान पर है।


टॉपटेन जिलों की सूची


जनपद


रैकिंग


■ कासगंज


1


महोबा


2


हमीरपुर


3


मथुरा


4


अंबेडकरनगर 5


अलीगढ़


7


सुल्तानपुर


8


प्रयागराज


9


फर्रुखाबाद


10


जौनपुर

निपुण विद्यालय आंकलन की टॉपटेन सूची में अपना जिला शामिल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link