Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 4, 2024

Primary ka master: चार घंटे स्कूल में बंद रखे अन्ना मवेशी, शिक्षकों ने छुड़वाए

 मूसानगर। अन्ना मवेशियों के आतंक से परेशान किसानों का गुस्सा फूटने लगा है। गुरुवार सुबह सात बजे के करीब किसानों ने करीब 50 मवेशी खदेड़ कर क्योटरा बांगर स्कूल में बंद कर दिए। चार घंटे मवेशी स्कूल में बंद रहे।

स्कूल पहुंचे शिक्षकों ने किसानों को समझाने के साथ ब्लॉक अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद मवेशी स्कूल से छोड़ दिए गए। जिसके बाद पढ़ाई हुई। अमरौधा ब्लॉक के मूसानगर क्षेत्र के यमुना किनारे स्थित हलिया, क्योटरा बांगर आदि गांव में किसान अन्ना मवेशियों के झुंड से परेशान है। पलक झपकते ही मवेशी किसानों की खेत में तैयार हो रही फसल चट कर जा रहे हैं। कई दिनों से किसान मवेशियों को खेतों से खदेड़ रहे थे। मगर वह बार बार गांव की ओर आ रहे थे। परेशान होकर किसानों ने गुरुवार सुबह सात बजे के करीब मवेशियों को स्कूल में बंद कर दिया। किसानों ने जिम्मेदारों पर अनदेखी का आरोप लगा नाराजगी जताई। 



सुबह 10 बजे के करीब स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने मवेशी देखे तो अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद शिक्षक व प्रधानाध्यापक ने किसानों को समझाया। काफी समझाने के बाद किसानों द्वारा बंद किए गए मवेशी छोड़े गए। जिसके बाद बच्चों की पढ़ाई शुरू हुई। किसान बाबूलाल, गोविंद दास, रामप्रसाद, माया देवी, सुशीला आदि ने बताया कि मवेशियों ने खेत में तैयार हो रही मटर, गेहूं, लाही सरसों की फसल बर्बाद कर दी है। अब लागत निकालना भी मुश्किल दिख रहा है। काफी समय से मवेशियों को गोशाला में संरक्षित किए जाने की मांग की जा रही है। मगर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। पंचायत सचिव राजेश कुमार यादव ने बताया कि जमीन चिह्नित कर गोशाला बननी है। जल्द ही यह समस्या दूर होगी।

Primary ka master: चार घंटे स्कूल में बंद रखे अन्ना मवेशी, शिक्षकों ने छुड़वाए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link