Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 15, 2024

महिलाओं को खूब भा रहा पैसा कमाने का ये तरीका, गोवा की औरतें इसमें सबसे आगे, न स्टॉक, न एफडी, तो फिर क्या?

 महिलाओं को खूब भा रहा पैसा कमाने का ये तरीका, गोवा की औरतें इसमें सबसे आगे, न स्टॉक, न एफडी, तो फिर क्या? 


नई दिल्ली. म्यूचुअल फंड में महिला निवेशकों की हिस्सेदारी मार्च, 2017 में 15 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर, 2023 में लगभग 21 प्रतिशत हो गई है। उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. इस साल फरवरी में म्यूचुअल फंड में प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति (एयूएम) 50 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई. बड़ी संख्या में निवेशक बचत करने और कमाई बढ़ाने के लिए म्यूचुअल फंड की ओर आ रहे हैं.



आंकड़ों के अनुसार, म्यूचुअल फंड में महिला निवेशकों की हिस्सेदारी मार्च, 2017 में 15 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर, 2023 में लगभग 21 प्रतिशत हो गई है. इस दौरान वृद्धि की यह गति शहरी केंद्रों की तुलना में दूर-दराज के क्षेत्र में अधिक तेज थी.


महिलाओं को खूब भा रहा पैसा कमाने का ये तरीका, गोवा की औरतें इसमें सबसे आगे, न स्टॉक, न एफडी, तो फिर क्या? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link