Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 13, 2024

विद्यालय में जान की धमकी देने का साथी अध्यापक पर आरोप

 तालबेहट। ब्लॉक क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में दो शिक्षकों के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एक अध्यापक अपने साथी शिक्षक से अभद्र व्यवहार करता नजर आ रहा है। पीड़ित शिक्षक ने विभाग के उच्चाधिकारियों सहित पुलिस को शिकायती पत्र देकर जान माल की सुरक्षा और आरोपी अध्यापक पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।



पीड़ित ने शिकायती पत्र में अवगत कराया कि वह ब्लॉक संसाधन केंद्र तालबेहट में प्रशिक्षण ले रहा था। प्राथमिक विद्यालय सुनौरी में कार्यरत सहायक अध्यापक अनाधिकृत रूप से प्रशिक्षण केंद्र में आ गए और दबंगई दिखाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगे। उसने इसका विरोध किया था। इसी बात से खुन्नस खाकर वह सात मार्च को विद्यालय में आकर अभद्रता करते हुए परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने लगे। बीएसए हरिकेश यादव ने बताया कि दो सदस्यीय टीम से जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विद्यालय में जान की धमकी देने का साथी अध्यापक पर आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link