Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 13, 2024

सात आईएएस के तबादले, बदले इस जनपद के डीएम

 राज्य सरकार ने फिरोजाबाद के डीएम उज्जवल कुमार को हटा कर उनके स्थान पर रमेश रंजन मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन को फिरोजाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। नियुक्ति विभाग ने कुल सात आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया है।

उज्जवल कुमार विशेष सचिव एमएसएमई,अरुण प्रकाश विशेष सचिव नगर विकास, शेषनाथ विशेष सचिव लोक निर्माण, गौरव वर्मा को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन, अटल कुमार राय निदेशक पंचायती राज,ईशा प्रिया को विशेष सचिव पर्यटन बनाई गई हैं। वहीं डीओपीटी ने यूपी के वर्ष 2010 बैच के 18 आईएएस अधिकारियों को 2009 बैच आवंटित करने का आदेश दिया है।



सात आईएएस के तबादले, बदले इस जनपद के डीएम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link