Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 13, 2024

नदी में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का शव मिला, हत्या की आशंका

 कोरांव, । थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भगतपुर में कार्यरत अध्यापक ब्योमकेश द्विवेदी का शव कपासी गांव के सामने बेलन नदी में मंगलवार सुबह मिला। इससे हड़कंप मच गया। गांव के प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर द्विवेदी की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।


मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के गांव बसेहरा निवासी ब्योमकेश द्विवेदी (38) पुत्र जटाशंकर द्विवेदी की नियुक्ति नवंबर 2015 में प्राथमिक विद्यालय भगतपुर में बतौर सहायक अध्यापक के रूप में हुई थी। यहां वह एकल अध्यापक के साथ इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य कर रहे थे। वह दो भाई और चार बहनों में छोटे थे। ब्योमकेश की शादी वर्ष 2014 में वर्तमान में सोनभद्र में परिषदीय विद्यालय में अध्यापिका के रूप में कार्यरत संज्ञा के साथ हुई थी। बताया गया कि ब्योमकेश कोरांव में ही किराए के कमरे में रहते थे।

नदी में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का शव मिला, हत्या की आशंका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link