Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 6, 2024

खुद को पत्रकार और नेता बताने वाले शिक्षक के विरुद्ध जांच

 प्रयागराज, प्राथमिक विद्यालय छिबैयां बहादुरपुर के सहायक अध्यापक अजय कुमार सिंह के खिलाफ बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने जांच बैठा दी है। उनके विरुद्ध फेसबुक पर नेता बनने और खुद को पत्रकार बताने का आरोप है। उनकी गतिविधियों को कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करार देते हुए खंड शिक्षाधिकारी करछना ओम प्रकाश मिश्र व सैदाबाद के बीईओ अखिलेश को जांच सौंपी गई है। इस प्रकरण में 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। बीएसए ने लिखा है कि फेसबुक पर 20 सितंबर 2019 को अजय कुमार सिंह की फोटो के साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का जिला एवं मंडल महामंत्री लिखा पोस्ट डाला गया।



अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर उन्होंने जर्नलिस्ट (पत्रकार) भी अंकित किया है। इसे कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध माना जा रहा है। इससे पूर्व बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों को धमकाने और पीछे की तिथि पर पत्र रिसीव करने का भी दबाव बनाया गया था।


29 फरवरी को अजय कुमार सिंह के खिलाफ बीईओ ओम प्रकाश मिश्र व अखिलेश को जांच सौंपी गई थी। 2017 में अनियमित कार्य करने के लिए भी सचिव बेसिक शिक्षा परिषद पर अनावश्यक दवाव बनाने के आरोप लगे थे। उस समय भी स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन कोई


जवाब नहीं दिया गया। अगस्त 2021 में फेसबुक पर अर्मायदित टिप्पणी करने पर तत्कालीन डीआईओएस ने भी अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की थी।


इस प्रकरण में उन्हें निलंबित करते हुए जांच कराई गई थी। बाद में माफी मांगने पर इस प्रतिबंध के साथ बहाल किया गया था कि भविष्य में अनुशासहीनता नहीं करेंगे। प्रकरण में अजय कुमार सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

खुद को पत्रकार और नेता बताने वाले शिक्षक के विरुद्ध जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link