Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 6, 2024

सिपाही भर्ती: बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका को हटाया गया

 लखनऊ,। सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया।



रेणुका मिश्रा को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) के निदेशक राजीव कृष्णा को भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष का भी प्रभार सौंप दिया गया है। बोर्ड के नए अध्यक्ष बनाए गए राजीव कृष्णा 1991 बैच के आईपीएस हैं। इससे पहले गत 24 फरवरी को मुख्यमंत्री सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया था।

सिपाही भर्ती: बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका को हटाया गया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link