Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 22, 2024

परीक्षा केन्द्रों पर कार्यरत अधिकारी / कर्मचारियों का खाता संख्या उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में।

 उपुर्यक्त विषयक उ०प्र० पुलिस आरक्षी नागरिक भर्ती परीक्षा दिनांक 17 व 18.02.2024 को आपके परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक सम्भल / नोडल अधिकारी स्तर से सूचित किया गया है कि उक्त परीक्षा में लगे कार्मिकों का मानदेय प्राप्त हो गया है, जिसको सम्बन्धित के खातें में हस्तातांरित किया जाना है।


अतः आप अपने विद्यालय पर उक्त परीक्षा में कार्यरत रहे केन्द्र व्यवस्थापक, सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, अन्तरीक्षक, सहयोगी अन्तरीक्षक, परीक्षा सहायक प्रथम, परीक्षा सहायक द्वितीय, लिपिक, दफ्तरी, फर्रास, स्वीपर, बुक कीपर, बिजली मिस्त्री, पानी पिलाने हेतु कर्मी की सूची एवं उनके द्वारा कितने दिवस उक्त परीक्षा में कार्य किया गया है, की सूची एवं खाता संख्या, आई०एफ०सी० कोड, बैंक का नाम, खाता धारक का नाम एवं पता पत्र प्राप्ति के तत्काल बाद अपर पुलिस अधीक्षक सम्भल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिससे प्राप्त मानदेय का भुगतान कराया जा सके।



परीक्षा केन्द्रों पर कार्यरत अधिकारी / कर्मचारियों का खाता संख्या उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link