Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 1, 2024

मई-जून नहीं, अप्रैल से ही लू का खतरा: मौसम की मार कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा

 मार्च जाते-जाते देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार अप्रैल में ही लू से सामना हो सकता है। इसके आसार नजर आ रहे हैं। लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में यह 39 से 40 के बीच दर्ज किया गया। आम तौर पर हीट स्ट्रोक का खतरा 40 डिग्री के बाद ही शुरू हो जाता है।



दिल्ली में बीता शुक्रवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा, इस दौरान तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले आगरा में पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। आगरा में बीते एक सप्ताह में गर्मी के चलते 12 सैलानी बेहोश हो चुके हैं।


रविवार को धूप की तल्खी ऐसी रही कि दिन में बाहर निकलने वालों को सूर्य की किरणे झुलसाती महसूस हो रही थीं। बढ़ती गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को रहता है। उनका शरीर तापमान को तत्काल नियंत्रित नहीं कर पाता है।




रात में तापमान बढ़ेगा




दिल्ली का अधिकतम तापमान अगले दो-तीन दिनों में दो डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली का तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच सकता है। इससे रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। तापमान में अचानक आई तेजी की वजह मौसम वैज्ञानिक पश्चिमी विक्षोभ बता रहे हैं।




जहां तापमान 39 डिग्री या अधिक रहा, उन शहरों में बादलों की मौजूदगी और हवा के रुख के चलते ऐसा वातावरण बना जिससे सूर्य की ऊष्मा परावर्तित हो कर आसमान में लौट नहीं पाई और सतह गर्म होती चली गई। -अतुल कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक, अमौसी मौसम केंद्र


मई-जून नहीं, अप्रैल से ही लू का खतरा: मौसम की मार कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link