Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 1, 2024

आज से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

 लखनऊ। प्रदेश में एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। सोमवार से शुरू हो रहे इस अभियान में संचारी यानी वेक्टरजनित रोगों को नियंत्रित करने के लिए विविध गतिविधियां चलाई जाएंगी। इसके

लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ 12 अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी जुटेंगे। अभियान में जलजनित रोगों से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। लू से बचाव के लिए



किए जाने वाले उपायों को विद्यालयों व आम लोगों में प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सभी जिलों में 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलेगा। इसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर साफ- सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), फाइलेरिया, काला जार, कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों, कुपोषित बच्चों का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि का ब्योरा ई कवच पोर्टल


पर अपलोड करेंगी। मलेरिया मुक्त होंगे 15 जिले वर्ष 2025 तक


मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य पाने के लिए इस वर्ष के अंत तक यूपी के 15 जिलों को पूर्ण रूप से मलेरिया मुक्त करना है। इनमें अमेठी, चंदौली, सहारनपुर, मथुरा, चित्रकूट, महोबा, रायबरेली, मैनपुरी, ललितपुर, बस्ती, गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया, जालौन और अंबेडकरनगर शामिल हैं

आज से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link