Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 1, 2024

परिषदीय विद्यालयों में नया सत्र आज से, 8 बजे से खुलेंगे स्कूल

 लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में एक अप्रैल सोमवार से नया सत्र 2024-25 शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ स्कूल खुलने का समय भी बदल जाएगा और स्कूल सुबह आठ बजे से खुलेंगे।



परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नए सत्र की पढ़ाई शुरू होती है। शुक्रवार तक पिछले सत्र की कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं आयोजित कर परिणाम वितरित किया जा चुका है। अब नई कक्षा में बच्चों की एक अप्रैल से पढ़ाई होगी। वहीं कक्षा एक में प्रवेश के लिए स्कूल चलो अभियान भी शुरू किया जायेगा विद्यालय एक अप्रैल से सुबह नौ बजे की जगह आठ बजे से खुलेंगे और दो बजे तक चलेंगे, जबकि अभी तक यह टाइमिंग सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक थी। दूसरी ओर, इस बार पहला दिन बच्चों का बिना किताब के बीतेगा। क्योंकि अधिकतर जगह पर अभी विभाग की ओर से किताबें नहीं पहुंचाई जा सकी हैं। जानकारी के अनुसार किताबें न्याय पंचायत स्तर तक पहुंची है। यहां से एक-दो दिन में स्कूल पहुंचेंगी।

परिषदीय विद्यालयों में नया सत्र आज से, 8 बजे से खुलेंगे स्कूल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link