Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 2, 2024

आयकर व्यवस्था में नया बदलाव नहीं

 नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा चालू वित्त वर्ष 2024-25 में लोगों के लिए नई आयकर व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं है। व्यक्तिगत करदाता अपना आईटीआर दाखिल करते समय इस व्यवस्था से बाहर निकलने का विकल्प चुन सकते हैं।



मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर जारी उन सूचनाओं के बाद दिया जिसमें एक अप्रैल से प्रभावी नई कर व्यवस्था में कुछ बदलावों का दावा किया गया है। मंत्रालय ने कहा, एक अप्रैल 2024 से कोई नया बदलाव नहीं किया गया है।

आयकर व्यवस्था में नया बदलाव नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link