Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 2, 2024

Primary ka master; कस्तूरबा के शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन 10 फीसदी बढ़ा

 लखनऊ। प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका

आवासीय विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को केंद्र व प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इन विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन में नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में 10 फीसदी वृद्धि पर सहमति दे दी गई है। यह एक अप्रैल से प्रभावी होगी। इससे शिक्षकों- कर्मचारियों के वेतन में छह सौ से तीन हजार रुपये तक की वृद्धि हो जाएगी। इससे पहले वर्ष 2018 में वेतन वृद्धि हुई थी।



प्रदेश में 746 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हैं। इनमें औसतन 10 से 15 स्टाफ तैनात हैं। इसमें शिक्षक, पार्ट टाइम शिक्षक, वार्डन, लेखाकार, खाना बनाने वाले, चौकीदार, चपरासी आदि शामिल हैं। पिछले दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की प्रोजेक्ट एडवाइजरी बोर्ड (पीएबी) की बैठक में उत्तर प्रदेश के 10 फीसदी वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को हरी झंडी दे गई है। इससे करीब 11 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे।


आखिरी बार 2018 में आंशिक वृद्धि हुई थी। सरकार ने कई साल बाद कस्तूरबा के कर्मचारियों की सुध ली है, लेकिन यह बेसिक विद्यालयों की अपेक्षा अभी भी कम है। यहां भी वार्डेन की जगह प्रधानाध्यापिका की तैनाती की जाए तो व्यवस्था और बेहतर होगी। - अतुल कुमार बंसल, प्रदेश अध्यक्ष, कस्तूरबा गांधी बालिका शिक्षक-शिक्षणेत्तर यूनियन

Primary ka master; कस्तूरबा के शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन 10 फीसदी बढ़ा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link