Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 9, 2024

UP: धर्मांतरण करा रहे शिक्षक समेत तीन को पकड़ा, कमरे में मिलीं 12 महिलाएं और सात पुरुष, ये सामान भी बरामद

 फर्रुखाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र के कुरार गांव में एक मकान में धर्मांतरण की सूचना पर आरएसएस के धर्म जागरण प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। यहां धर्म परिवर्तन के लिए लाई गईं गरीब परिवारों की 12 महिलाएं और सात पुरुष मिले। मौके पर धर्म परिवर्तन करा रहे इंटर काॅलेज के शिक्षक समेत तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से दो बाइबिल सहित अन्य धार्मिक सामान और तीन खाली चेक मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



आरएसएस जिला धर्म जागरण प्रमुख दिनेश सिंह तोमर व सह धार्मिक प्रमुख सर्वेश शुक्ला अन्य सहयोगियों के साथ रविवार सुबह करीब 11 बजे कुरार गांव पहुंचे। यहां मकान में महिलाएं उनके साथ बच्चे, पुरुष के अलावा तीन बाहरी लोग मिले। यह तीनों लोग महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को बाइबिल का पाठ करा रहे थे।


इस दौरान ढोलक पर संकीर्तन हो रहा था। टीम के मौके पर पहुंचते ही गांव के लोग इधर-उधर हो गए। पकड़े गए लोगों में कौशांबी निवासी मेरापुर इंटर काॅलेज का शिक्षक भी शामिल हैं। धर्म जागरण प्रमुख दिनेश सिंह तोमर ने तहरीर में बताया कि मकान में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। एक साल में कई गरीब हिंदू परिवारों का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं। आर्थिक लोभ में फंसकर गांव के भी दो लोग धर्म बदलवाने में सहयोग कर रहे हैं।


थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि वह गांव गए थे। यहां मौजूद महिलाओं ने झाड़-फूंक कराने की बात कही। मामले की जांच की जा रही है। सीओ कायमगंज ने बताया कि शिक्षक समेत हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

UP: धर्मांतरण करा रहे शिक्षक समेत तीन को पकड़ा, कमरे में मिलीं 12 महिलाएं और सात पुरुष, ये सामान भी बरामद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link