Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 9, 2024

Primary ka master: सरकारी शिक्षक के घर आभूषण व नकदी चोरी

 नारनौल। नारनौल के आदर्श नगर में शिक्षक के घर आभूषण व नकदी चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में नारनौल के आदर्श नगर निवासी प्रकाशेंद्र सिंह ने बताया कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुकंदपुरा में तैनात है।



वह शनिवार सुबह मुकंदपुरा स्कूल के लिए घर से गया था। जब शाम को विद्यालय से घर वापस आया तो घर दरवाजा टूटा हुआ था और सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। इसके बाद शिक्षक ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वही रविवार सुबह फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंची और जांच की। शिक्षक ने बताया कि घर की अलमारी में देखा तो 2 सोने के कड़े, एक मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी 5 ग्राम, 2 जोड़ी पाजेब चांदी की, एक चांदी का गिलास, एक चांदी की गले की चेन, दो चांदी के सिक्के व 57 हजार रुपये नकदी चोरी हो गए। पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Primary ka master: सरकारी शिक्षक के घर आभूषण व नकदी चोरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link