Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 12, 2024

शिक्षक संघ का शिविर 10 से 12 जून तक

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का ग्रीष्मकालीन शिविर 10, 11 व 12 जून को शुकताल, मुजफ्फरनगर में आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रदेश के सभी 75 जिलों के शिक्षक शामिल होंगे।



प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों में विद्यालय पर जाकर शिक्षक संवाद करके उनकी समस्याओं की जानकारी जुटाएं। इनके निस्तारण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को मई माह के अंत में ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिलाध्यक्ष सदस्यता अभियान की समीक्षा कर लें और इसे बढ़ाने काम करें। इन्हीं मुद्दों पर आगे चलकर जून की बैठक में समीक्षा व रणनीति तय की जाएगी। ब्यूरो

शिक्षक संघ का शिविर 10 से 12 जून तक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link