Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 15, 2024

फिर चढ़ा तापमान, कल से चलेगी लू अगले पांच दिन अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक वृद्धि के आसार, इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी

 लखनऊ। बीते कुछ दिनों से सामान्य से नीचे चल रहे अधिकतम तापमान में फिर तेजी आने लगी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस और रात में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना जताई है। 16 और 17 मई को लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।



लखनऊ का तापमान मंगलवार को 38.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस

पहुंच गया। इसके अलावा कानपुर में मंगलवार का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को यह 40.8 डिग्री सेल्सियस था। प्रयागराज में तापमान 41 से बढ़कर 42.2, हरदोई में 37.5 से बढ़कर 40, वाराणसी में 39.8 से बढ़कर 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रात के तापमान में कुछ गिरावट आई है। सोमवार को हरदोई में रात का पारा 29 डिग्री पर था, जो मंगलवार को घटकर 27 डिग्री पर पहुंच गया। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को गर्मी और उमस बरकरार रहने के आसार हैं।



इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी : बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके में 16 और 17 मई को लू चलने के आसार हैं।

फिर चढ़ा तापमान, कल से चलेगी लू अगले पांच दिन अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक वृद्धि के आसार, इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link