Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 15, 2024

फेल होने पर बागपत में तीन छात्रों ने कर ली खुदकुशी

 फेल होने पर बागपत में तीन छात्रों ने कर ली खुदकुशी



बागपत/ बड़ौत, । सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बागपत के बड़ौत में तीन दर्दनाक मामले सामने आए। परीक्षा में फेल होने के बाद तनाव में आए तीन छात्रों ने खुदकुशी कर ली। 10वीं और 12वीं के दो छात्रों ने फांसी लगाकर जान दे दी वहीं 12वीं के एक छात्र ने सल्फास खा लिया।



दिव्यांग मां-बाप का इकलौता बेटा था लक्ष्य पहली घटना में बड़ौत के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव बड़ोली में हुई। यहां 12वीं के परिणाम में अनुत्तीर्ण होने पर लक्ष्य पुत्र पवन ने सोमवार को परिजनों के डर से घर जाकर बिना किसी को बताए कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने पहले उसे बड़ौत बाद में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । मगर उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक छात्र के माता-पिता दोनों दिव्यांग हैं, और चल-फिर भी नहीं सकते।


परिजनों को लोहे के गाटर से लटका मिला सागर अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी 15 वर्षीय कक्षा 10 के छात्र सागर ने घेर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर सागर घेर में पशुओं को चारा डालने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।


फेल होने पर बागपत में तीन छात्रों ने कर ली खुदकुशी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link