Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 15, 2024

शिक्षक ने जहर खाकर दी जान, मायके से नहीं लौट रही थी पत्नी, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी

 सहारनपुर थाना सदर बाजार क्षेत्र की मिशन कंपाउंड काॅलोनी में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



मिशन कंपाउंड निवासी विनीत जॉन (40) पुत्र एआर जॉन प्राइवेट शिक्षक था। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से परेशान था। जिसकी वजह से उसने शनिवार देर रात जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद पड़ोसी शहर के दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां व्यक्ति की हालत देखकर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।



पुलिस ने बताया कि मृतक की 13 साल पहले शादी हुई थी। पिछले डेढ़ साल से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। वह काफी परेशान था। उसकी एक बेटी है, जो अपनी मां के साथ ही रह रही है। वह अकेले ही यहां रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शिक्षक ने जहर खाकर दी जान, मायके से नहीं लौट रही थी पत्नी, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link