Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 18, 2024

प्रधानाध्यापक की बाइक की डिकी से टैबलेट गायब

 महराजगंज। कंपोजिट विद्यालय सराय त्रिलोकी के प्रधानाध्यापक के बाइक की डिकी से टैबलेट गायब हो गया। प्रधानाध्यापक बृहस्पतिवार को विद्यालय में बन रहे चारदीवारी और गेट निर्माण कार्य को देखने अपने बाइक से गए थे।


किसी ने बाइक की डिकी में रखा टैबलेट पर हाथ साफ कर दिया। शिक्षक ने 112 नंबर पुलिस को सूचित किया। कंपोजिट विद्यालय सराय त्रिलोकी में चारदीवारी और गेट का निर्माण कार्य चल रहा था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ.



मनीष कुमार सिंह का आरोप है कि वह चारदीवारी और गेट निर्माण के कार्य की देखरेख के लिए विद्यालय गए थे। अपनी बाइक को विद्यालय परिसर में खड़ा किए थे।


मेन गेट लगाते समय मजदूरों ने बाइक को बाहर निकालकर खड़ा कर दिया। जब बाहर निकले तो देखा कि बाइक की डिकी का चेन खुला था, टैबलेट गायब था। इस बाबत बदलापुर थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली, उसकी जांच चल रही है।

प्रधानाध्यापक की बाइक की डिकी से टैबलेट गायब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link