दुखद समाचार
प्रभारी प्रधानाध्यापिका की लू लगने की वजह से हुआ निधन।
प्राथमिक विद्यालय अगैया पंचायत बड़ी नाकी प्रखंड सन्हौला,भागलपुर कि शिक्षिका श्रीमती पावरा मुर्मू अपने विद्यालय से दिनांक 15 -05-2024 को 10:30 विद्यालय से VC के लिए माध्यमिक विद्यालय बड़ी नाकी जा रही थी, प्रचंड गर्मी के कारण उन्हें लू लगने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। ज्ञात जानकारी के अनुसार वह शुगर बीमारी से पीड़ित थी,वह अपने वरीय शिक्षक श्री बलराम यादव को VC बैठक में जाने को कहा और वह अपना घर चली गई जहां उन्हें बार बार उल्टी होने लगा और उनके परिजनों ने उन्हें मंगलम हॉस्पिटल तिलकामांझी भागलपुर ले गया जहां पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
.webp)
