बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात लिपिक को महिला मित्र के साथ पकड़ा,पत्नी ने पीटा
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग
में तैनात लिपिक को पत्नी ने महिला मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी व परिजनों ने दोनों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर ले आई। महिला को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवक बेसिक शिक्षा विभाग में ब्लॉक में लिपिक पद पर तैनात है। वह शनिवार को अपनी महिला मित्र के साथ सेंट्रल जेल चौकी के पास एक मकान में आराम कर रहे थे। इस दौरान लिपिक की पत्नी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। पत्नी व परिजनों ने लिपिक व महिला मित्र को रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी व परिजनों ने दोनों की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। महिला मित्र के परिजन भी वहां पहुंच गए।
दो घंटे बाद पुलिस ने महिला में मित्र को परिजनों की सुपुर्दगी में देवे दिया। लिपिक की ओर से एक बार माफ किए जाने पर समझौते को लेकर वार्ता चलती रही। लिपिक शिक्षक संघ के एक नेता का रिश्तेदार भी है। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि उनको

