Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 13, 2024

एक क्लिक पर एक जगह सभी आयकर नोटिस देख सकेंगे

 आयकर विभाग ने अपने पोर्टल पर करदाताओं के लिए नई सुविधा की शुरुआत की है। इस फीचर की मदद से एक ही क्लिक में आयकरदाता को आयकर विभाग की ओर से भेजे गए सारे नोटिस एक ही जगह मिल जाएंगे। इससे नोटिसों को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। यह फीचर नए ई-प्रोसीडिंग सेक्शन में जोड़ा गया है।



आयकर विभाग ने एफएक्यू (प्रश्नोउत्तरी) जारी कर इस नए फीचर के बारे में बताया है। एफएक्यू में कहा गया है कि ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध ई-प्रोसीडिंग टैब में विभाग की ओर से जारी किये गए सभी नोटिस, इंटिमेशन और पत्रों को एक ही स्थान पर देखा जा सकता है। नए टैब पर क्लिक करते ही सभी नोटिस और लंबित कर प्रक्रिया को करदाता ट्रैक कर सकते हैं और इसका ऑनलाइन तरीके से तुरंत जवाब दे सकते हैं। टैब में सर्च का विकल्प भी दिया गया है ताकि करदाता कोई खास नोटिस आसानी से खोज सके।




इनका ब्योरा मिलेगा




● धारा 139 (9) के तहत दोषपूर्ण नोटिस, धारा 245 के तहतसूचनाएं




● धारा 143 (1) (ए) के तहत प्रथम दृष्टया समायोजन




● धारा 154 के सुओ मोटो सुधार




● किसी अन्य आयकर प्राधिकरण द्वारा जारी नोटिस




● विभाग द्वारा स्पष्टीकरण के लिए मांगी जाने वाली सूचनाएं




● दूसरे तरह के अन्य सभी नोटिस




कब जारी होता है नोटिस




जब करदाता आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करता है या बैंक ब्याज, किराए या प्रॉपर्टी को बेचने से हुई आय समेत अन्य लेनदेन की जानकारी नहीं देता है, तब विभाग आयकर की विभिन्न धाराओं के तहत नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगता है। इसके लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।




ऐसे देख पाएंगे


● आयकर विभाग के पोर्टल (www.incometax.gov.in) पर लॉगइन करें।




● डैशबोर्ड से पेंडिंग एक्शन सेक्शन में जाएं। यहां ई- प्रोसीडिंग का विकल्प चुनें।




● यहां विलंबित कर प्रक्रिया और भेजे गए नोटिस के लिंक दिखाई देंगे।




● जवाब देने के लिए व्यक्तिगत या अधिकृत प्रतिनिधि का विकल्प चुनना होगा।

एक क्लिक पर एक जगह सभी आयकर नोटिस देख सकेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link