Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, June 23, 2024

एक जुलाई से होगी सेना भर्ती रैली

 बरेली। जाट रेजीमेंट में यूनिट हेडक्वार्टस कोटा (यूएचक्यू) के तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समेन, अग्निवीर खिलाड़ी और अग्निवीर लिपिक पदों के लिए भर्ती रैली एक से 8 जुलाई तक होगी।



यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेन्ट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्रों, सगे भाइयों के लिए आयोजित की जायेगी। इस भर्ती रैली में अन्य रेजिमेन्टों के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिये हुए बच्चों सहित खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक जांच के लिए प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों के साथ प्रात 4 बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेन्टल सेन्टर के जाट गेट पर पहुंचना होगा।

एक जुलाई से होगी सेना भर्ती रैली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link