Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, June 23, 2024

आठवीं की छात्रा से दुराचार कर वीडियो वायरल किया

 रहीमाबाद,। रहीमाबाद कस्बे में आठवीं की छात्रा के साथ युवक ने दुराचार किया। आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए करीब एक माह तक यौन शोषण किया। जिसके बाद आरोपी ने वीडियो अपने दोस्त को फारवर्ड कर दी। उसने भी छात्रा से रेप किया। यह आरोप लगाते हुए किशोरी के पिता ने तहरीर दी है।



पीड़िता के मुताबिक करीब एक माह गांव के एक युवक ने दुराचार किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल करता रहा। धमकियों से सहमी छात्रा ने परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी। इस बीच आरोपी ने किशोरी की वीडियो और फोटो दोस्त को भेज दी। उसने धमकी देकर रेप किया। अन्य दोस्तों से संबंध का दबाव बनाया। नहीं मानने पर गांव के कई लोगों को वीडियो भेजा। एसओ अनुभव सिंह ने बताया कि जांच जारी हैै।

आठवीं की छात्रा से दुराचार कर वीडियो वायरल किया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link