Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, June 9, 2024

मानसून के लिए करना होगा अभी इंतजार

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी मानसून के लिए इंतजार करना होगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में सामान्यतया मानसून बंगाल की खाड़ी की पूर्वी शाखा से पूर्वोत्तर हिस्से से प्रवेश करता है। गोरखपुर में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि 18 जून और राजधानी में 23 जून है।



हालांकि इसके पहुंचने की वास्तविक तिथि इसकी सक्रियता व आगे बढ़ने की गति पर निर्भर करता है। वर्तमान समय में दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा रेखा अरब सागर में हरनाई, महाराष्ट्र में बारामती, तेलंगाना में निजामाबाद, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में सुकमा, दक्षिणी उड़ीसा में मलकानगिरी, उत्तरी आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से बंगाल की खाड़ी एवं बांग्लादेश होते हुए पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर तक पहुंच रही है। अभी मानसून के प्रदेश में आने के कोई संकेत नहीं हैं

मानसून के लिए करना होगा अभी इंतजार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link