Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, June 2, 2024

पैर में फ्रैक्चर के बावजूद कर्तव्य का पालन कर रहे पीठासीन अधिकारी

 पैर में फ्रैक्चर के बावजूद कर्तव्य का पालन कर रहे पीठासीन अधिकारी



चंदौली। चंदौली लोकसभा क्षेत्र के सिकरी बूथ संख्या 337 पर पार्टी संख्या 260 के पीठासीन अधिकारी का दायित्व निभा रहे शिक्षक नूर अख्तर अली है। जिनके पैर में फ्रैक्चर है। यह धानापुर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बिरना में नियुक्त है। अपने शिक्षक संगठन में वह ब्लाक के महामंत्री पद पर भी है। पैर में फ्रैक्चर है। शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी है। अगर अधिकारियों से वह गुहार लगाये होते। तब शायद ड्यूटी आसानी से कट जाती। लेकिन अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित नूर अख्तर अलीं कहते है अब तक हम लोकसभा, विधानसभा, ग्रामसभा आदि का कुल 11 चुनाव करा चुके है। पहले दो तीन में कर्मचारी के रुप में थे। अब पीठासीन अधिकारी के रुप में कार्य कर रहे है। वह कहते है समस्याएं तो आती है। लेकिन इस तरह का काम कभी कभी आता है। उससे हम मुंह छुपाकर भाग जायं। यह ठीक नहीं है। यहां हमारे साथ लगे सभी कर्मचारी इस जज्बे से उत्साहित है। हम यह कार्य मजबूरी में यहां नहीं बल्कि उत्साह के साथ कर रहे है। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे बहुत ही खुशी व्यक्त करते है। कहते है कि इससे कर्मचारी की अपने कार्य के प्रति लगन की भावना प्रदर्शित होती है।

पैर में फ्रैक्चर के बावजूद कर्तव्य का पालन कर रहे पीठासीन अधिकारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link