परिषदीय स्कूलों में सख्ती से लागू होंगे ये नियम
प्रेयर की फोटो करना होगा अपलोडः सभी स्कूलों में प्रार्थना के समय प्रिंसिपल समेत सभी शिक्षकों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रार्थना स्थल की एक-दो फोटो प्रतिदिन BEO को भेजना होगा। विभाग और डीएम ही स्कूल में छुट्टी की घोषणा करेंगे
शिक्षकों को 15 मिनट पहले पहुंचना होगा: सभी शिक्षक
स्कूल शुरू होने से 15 मिनट पहले पहुंचेंगे। वह मंडलीय, जिला रैली, अन्य कार्यक्रमों के कारण स्कूल के समय में बदलाव या बंद नहीं करेंगे।
फुल डेडिकेशन से पढ़ाई पर फोकस: शिक्षकों को स्कूल
टाइमिंग के दौरान किसी अन्य गतिविधि में शामिल नहीं होने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल टाइमिंग में किसी भी विभाग से संबंधित हाउस होल्ड सर्वे नहीं कराया जाएगा।
एकेडमिक कैलेंडर को करना होगा फॉलोः एकेडमिक कैलेंडर का हर हाल में पालन करना होगा। जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा क्लास लेकर कोर्स पूरा कराना होगा।
मंथली सिलेबस होगा तयः स्कूल में पढ़ाई का मंथली सिलेबस यानी पाठ्यक्रम तय किया गया है। उसे हर हाल में लागू किया जाएगा।
शिक्षकों को इन आदतों से बचना होगा: देर से स्कूल आने
वाले शिक्षक, बिना सूचना गायब रहने वाले शिक्षक, अटेंडेंस लगाकर गायब हो जाने वाले शिक्षकों को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
स्कूल में लगाया जाएगा नोटिस बोर्ड, टीचर्स की होगी डिटेलः सभी स्कूल में शिक्षकों की डिटेल नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा। हर दिन कक्षा और विषयवार प्रोजेक्ट- होमवर्क दिया जाएगा।
स्टूडेंट्स के ओवरऑल डेवलपमेंट पर फोकसः
बच्चों को समाचार पत्र और पत्रिकाएं पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनकी करियर काउंसिलिंग भी की जाएगी।
.jpg)
