Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 11, 2024

शिक्षक 2 बच्चों की मां को लेकर फरार, तीज पर मायके आई थी महिला, 6 बच्चों का बाप है टीचर

 /अमरोहा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में गंगा के तटबंध किनारे संविलियन विद्यालय में तैनात शिक्षक पड़ोस के गांव से दो बच्चों की मां को लेकर फरार हो गया। रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी शिक्षक का करीब 10 वर्ष पहले से पड़ोस के गांव निवासी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। उस समय आरोपी शिक्षक उस लड़की के गांव के विद्यालय में शिक्षामित्र था।



जिसके बाद वह पड़ोस के गांव में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हो गया, इस बीच लड़की की शादी हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हो गई। जो अब दो बच्चों की मां है। सूत्रों से पता लगा है कि तीज पर तीन दिन पहले वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके आई थी। जहां से वह शिक्षक के साथ फरार हो गई।


उधर, शिक्षक भी विवाहित है। जिसके छह बच्चे बताए जा रहे हैं। बताते चलें कि कुछ दिन पहले आरोपी शिक्षक का उसके विद्यालय में सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद आरोपी शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी ने निलंबित कर दिया था। थाना अध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।

शिक्षक 2 बच्चों की मां को लेकर फरार, तीज पर मायके आई थी महिला, 6 बच्चों का बाप है टीचर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link