Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 11, 2024

बैग में तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा आठवीं का छात्र

 छपरौली। कस्बे में थाने के पीछे संचालित शहीद सत्यपाल सिंह उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में आठवीं कक्षा का बच्चा बैग में तमंचा लेकर पहुंच गया। जिसने अपने सहपाठियों को तमंचा दिखाया तो उन्होंने शोर मचा दिया। तभी छात्र के बैग में तमंचा देख शिक्षिका के होश में उड़ गए और सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को तमंचा सौंप दिया गया।


मामला शुक्रवार का है, जहां कंपोजिट विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के बैग में तमंचा मिलने की जानकारी शिक्षिका ने खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस को दी। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने छात्र से तमंचा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छात्र के घर पहुंचकर उसके पिता समेत अन्य लोगों से भी तमंचे के बारे में पूछताछ की। उसको लेकर विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया। उधर थाना पुलिस ने छात्र के बैग में तमंचा मिलने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।



छात्र बोला, घर से लाया तमंचा


बैग में तमंचा पकड़ा जाने के बाद छात्र ने पूछताछ में घर में तमंचा रखा होने और घर से उठाकर लाने की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने छात्र के पिता से पूछताछ की तो उसने घर में तमंचा रखा होने से इनकार कर दिया।


बिना जानकारी दिए ही चले गए बीईओ


आठवीं कक्षा के छात्र के बैग में तमंचा मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंची। पुलिस का कहना है कि उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी लेनी चाही, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी बिना जानकारी दिए ही कार्यालय से चले गए और फोन भी बंद कर लिया।

बैग में तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा आठवीं का छात्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link