पांच स्कूलों में 50 से भी कम छात्र, एक ही शिक्षक पढ़ा रहे गणित और विज्ञान
प्रतापगढ़। जिले के पांच राजकीय हाईस्कूल विद्यालय में ऐसे हैं जिनमें विद्यार्थियों की संख्या 50 से भी काम है। यह विद्यालय छात्रों के साथ ही शिक्षकों की कमी से भी जूझ रहे हैं। स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जगरूक करना, पंफलेट बांटने की तरकीच व्यकापरी साबित हो रही है। छात्रों की संख्या में वृद्धि होने की बजाय उनको संख्या कम हुई है। कहीं कुछ स्कूलों में एक शिक्षक के भरोसे दो-दो विषय हैं। कई विषयों के शिक्षक भी नहीं हैं।

