Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 9, 2024

घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दो खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

 प्रयागराज। घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए बांदा और सीतापुर के खंड शिक्षा अधिकारियों को अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ने निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। यह दोनों अधिकारी प्राइमरी विद्यालयों के शिक्षकों से उगाही कर रहे थे।


बांदा के नरैनी ब्लाक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी रवींद्र कुमार वर्मा ने



सहायक अध्यापक देशबंधु रुपौलिहा से उनका वेतन भुगतान करने के लिए 25 हजार रुपये की घूस मांगी थी। इसकी शिकायत उन्होंने विजिलेंस झांसी से की थी। बुधवार को झांसी विजिलेंस की टीम ने उन्हें नरैनी में रंगे हाथों पकड़ लिया। बीएसए ने उसकी रिपोर्ट निदेशालय में भेजी तो एडी बेसिक कामता राम पाल ने निलंबित करते हुए उन्हें मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक झांसी से संबद्ध किया है।

घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दो खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link