Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 9, 2024

लखनऊ आंदोलन की तैयारी में जुटे शिक्षामित्र

 बहराइच : पांच सितंबर को लखनऊ में समस्याओं को लेकर शिक्षामित्र आंदोलन करेंगे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि लखनऊ में होने वाले आंदोलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 11 अगस्त को प्रांतीय प्रवक्ता शिव श्याम मिश्र के साथ विभिन्न ब्लाकों का भ्रमण किया जाएगा। सुबह 11 बजे तिलक इंटर कालेज मटेरा, दोपहर 12 बजे नानपारा में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। उसी दिन दोपहर एक बजे गायघाट, दो बजे तथा तीन बजे नवाबगंज में शिक्षामित्रों की बैठक करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रभारी



जिलाध्यक्ष रिजवान अली, संयोजक शेष राज तिवारी, जिला मंत्री राहुल पांडे, जिला मंत्री मोहम्मद सलीम, प्रवीण तिवारी, गिरीश जायसवाल, अमरीक सिंह आदि को दायित्व सौंपा गया है।

लखनऊ आंदोलन की तैयारी में जुटे शिक्षामित्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link