Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 9, 2024

यूपीआई से पांच लाख तक के कर का भुगतान होगा

 आरबीआई ने यूपीआई के जरिये कर भुगतान करने की सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी है। वर्तमान में यह सीमा एक लाख रुपये है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक निर्देश अलग से जल्द ही जारी किए जाएंगे।



उधार देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले डिजिटल एप पर शिकंजा कसने के लिए आरबीआई सार्वजनिक रिपॉजिटरी बनाएगा। ऐसे ठग आरबीआई के साथ अपने जुड़ाव का झूठा दावा करते हैं। इस दावे को अब सार्वजनिक रिपॉजिटरी की मदद से जांचा जा सकेगा।

यूपीआई से पांच लाख तक के कर का भुगतान होगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link