Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 8, 2024

शिक्षिका से बोला प्रबंधक बस मेरी एक शर्त मान लो

 उन्नाव, । शहर के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज के प्रबंधक का महिला शिक्षिका को अभद्र इशारा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें शिक्षिका प्रबंधक से छुट्टी मांग रही है, जवाब में प्रबंधक उसे एक शर्त मानने की बात कहते हुए अश्लील इशारा करता है।‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार शाम को 25 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ तो शहर में चर्चा शुरू हो गई। कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो में शिक्षिका से अभद्रता करने वाला जय हनुमान इंटर कॉलेज पूरन नगर का प्रबंधक रविप्रताप गोयल है। शिक्षिका उससे आधे दिन की छुट्टी मांगने पहुंची थी। उसके अनुरोध पर छुट्टी देने या नामंजूर करने की जगह प्रबंधक ने उसके सामने हंसते हुए अश्लील शर्त रख दी। शिक्षिका ने इसका विरोध करते हुए मना किया। प्रबंधक ने बुधवार को सफाई में एक वीडियो बनाया, जिसमें वायरल वीडियो को झूठा बताते हुए इसे बदनाम करने की साजिश बताया है। इसमें कई कथित शिक्षिकाओं और शिक्षकों को भी शामिल किया, जो उसे क्लीन चिट दे रहे हैं।



आज ही यह वायरल वीडियो देखा है। किसी प्रबंधक का शिक्षिका के साथ यह व्यवहार बेहद शर्मनाक है। शिक्षिका से कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन घटना की जांच कर कार्रवाई करूंगा।


एसपी सिंह, डीआईओएस


शिक्षिका से बोला प्रबंधक बस मेरी एक शर्त मान लो Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link