Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 8, 2024

प्रदेश के 1.34 लाख स्कूलों का कायाकल्प किया : योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। एक लाख 56 हजार प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं ही मयस्सर नहीं थी। इसको सुधारने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प शुरू किया गया। पिछले सात वर्ष में इस अभियान के तहत 1.34 लाख स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर की गईं। उनकी क्षमता को बढ़ाया गया है।



शनिवार को मुख्यमंत्री खाद कारखाना परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों सैनिक स्कूल के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गरीब परिवार के श्रमिकों और कोविड में जान गवाने वाले परिवार के बच्चों के लिए इंटीग्रेटेड स्कूल शुरू किया गया है।


पहले चरण में प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों पर यह स्कूल शुरू किए गए। अब इसका दूसरा चरण शुरू हो गया। जिसमें प्रदेश के 57 जिलों में इसी तरह के विद्यालय बनाए जाएंगे। सीएम ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत 1707 विद्यालयों को अपग्रेड किया जा रहा है। सेकंडरी व सीनियर सेकंडरी स्कूलों के लिए भी प्रदेश सरकारी योजना बना रही है। जिससे कि उनमें बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जा सके।

प्रदेश के 1.34 लाख स्कूलों का कायाकल्प किया : योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link