Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 8, 2024

मौसम अलर्ट : कल से फिर बारिश के आसार मिलेगी गर्मी से कुछ राहत

 लखनऊ। एक बार फिर रुका हुआ मानसून फिर से सक्रिय होगा। सोमवार से लखनऊ समेत प्रदेश में बारिश के आसार जता रहा है मौसम विभाग। सितंबर मानसून की विदाई का महीना भी है। कब मानसून लौट सकता है, इसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं हैं।



आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। शनिवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम पारा भी सामान्य से अधिक है। उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल किए है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ला-नीना की सक्रियता भी बढ़ी है। ऐसे में यह आकलन किया जा रहा है कि कहीं मानसून की विदाई इस बार कुछ देर से तो नहीं होगी। फिलहाल पश्चिमी यूपी से मानसून की विदाई का वक्त 20 से 25 सितंबर के बीच होता है। जबकि पूर्वी यूपी से 30 के बाद ही मानसून लौटता है।

मौसम अलर्ट : कल से फिर बारिश के आसार मिलेगी गर्मी से कुछ राहत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link