जीन्स-टी शर्ट में कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक
जागरण संवाददाता प्रतापगढ़ः नवागत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)
नै विकास भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों के जींस और टीशर्ट पहनकर कार्यालय आने पर रोक लगा दी है। निर्देश जारी किया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी औपचारिक पोशाक पहनकर ही कार्यालय आएंगे। सीडीओ को हाल ही में विकास भवन के सभी कार्यालयों के निरीक्षण में कई अधिकारी और कर्मचारी फैंसी कपड़े पहने मिले थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी।
विकास भवन में पंचायतीराज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग समेत मिलाकर करीब दो दर्जन विभाग हैं। यहां पर अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या 357 है। 21 अगस्त को मुख्य विकास अधिकारी डा. दिव्या मिश्रा की यहां तैनाती हुई। उन्होंने 24 अगस्त को कार्यभार संभाला। एक सितंबर को उन्होंने विकास भवन का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के कार्यालय, पार्क आदि को भी देखा था। निरीक्षण के दौरान कुछ जिला स्तरीय अधिकारी और
कर्मचारी जींस और टी शर्ट पहने मौजूद मिले थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उन्हें सचेत किया था। इसके उपरांत पत्र के जरिये कहा कि अब जिला स्तरीय अधिकारी (पुरुष व महिला), ब्लाकों के खंड विकास अधिकारी और कर्मचारी औपचारिक पोशाक पहनकर ही कार्यालय आएंगे, ताकि कार्यालय की गरिमा बनी रहे। उन्होंने इसका कड़ाई से पालन करने को भी कहा। डीएम को भी इस बाबत जानकारी दी।
.jpeg)

