Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 3, 2024

शिक्षकों की ट्रेनिंग नहीं कराने पर 21 बीसीए से मांगा जवाब

 बजट जारी होने के बाद भी बरेली सहित 21 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण नहीं कराया। 



राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में तीन दिनों में स्पष्टीकरण तलब किया है। ब्लाक संसाधन केंद्र पर 22 जुलाई से शिक्षक प्रशिक्षण प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी बरेली, आगरा, अमरोहा, अयोध्या, औरैया, बहराइच, बलिया, चंदौली, फर्रुखाबाद, हापुड़, कन्नौज, कुशीनगर, महोबा, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, संभल, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर और उन्नाव में प्रशिक्षण नहीं कराया गया। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों में जवाब मांगा गया है।


शिक्षकों की ट्रेनिंग नहीं कराने पर 21 बीसीए से मांगा जवाब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link