Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 3, 2024

नई भर्तियों, टीईटी की उम्मीदें बढ़ीं

 नई भर्तियों, टीईटी की उम्मीदें बढ़ी

बेसिक, माध्यमिक, उच्च, व्यावसायिक शिक्षा से लेकर मदरसों तक में शिक्षकों, कर्मचारियों की भर्ती अब शिक्षा सेवा चयन आयोग के जरिए ही होनी है। अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद नई नियुक्तियों का भी रास्ता खुलेगा। सूत्रों के अनुसार माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में ही लगभग 5 हजार पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन तैयार है। आयोग को इन पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। इसी तरह बेसिक स्कूलों में शिक्षक



बनने के लिए आवश्यक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन भी दो साल से नहीं हुआ है। आखिरी बार, 2021 में इसके लिए विज्ञापन निकला था और अप्रैल, 2022 में इसका रिजल्ट घोपित किया गया था। तब परीक्षा नियामक प्राधिकारी इसका आयोजन कराता था। अब यह जिम्मेदारी शिक्षा सेवा चयन आयोग के पास है। ऐसे में इस साल के आखिर तक टीईटी का भी आयोजन किया जा सकता है।

नई भर्तियों, टीईटी की उम्मीदें बढ़ीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link