Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 11, 2024

20 मिनट देर से स्कूल पहुंचने पर प्रधानाध्यापक सस्पेंड

 गोंडा : 20 मिनट देरी से स्कूल पहुंचने पर हलधरमऊ ब्लाक के प्रावि मोहम्मदपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उन पर शिक्षण कार्य में रुचि न लेने के अलावा विभागीय योजनाओं और अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर टीका टिप्पणी करने का आरोप है।



 बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापक को ब्लाक

20 मिनट देर से स्कूल पहुंचने पर प्रधानाध्यापक सस्पेंड

के उप्रावि कौड़हा जगदीशपुर से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच मुख्यालय के बीईओ को सौंपी गयी है। हलधरमऊ ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी ने श्रवण कुमार तिवारी ने बीते 31 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर का सुबह 8 बजे निरीक्षण किया था। निरीक्षण में स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राधेश्याम गैरहाजिर पाए गए थे। वह 20 मिनट बाद स्कूल पहुंचे थे।

20 मिनट देर से स्कूल पहुंचने पर प्रधानाध्यापक सस्पेंड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link