Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 11, 2024

प्रधानाध्यापक आत्महत्या प्रकरण : शिक्षक दंपती व बीएसए के खिलाफ है केस दर्ज, इन जगह दबिश दे रही पुलिस टीम

 गजरौला। सुल्तानठेर संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने में नामजद सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह व उनकी पत्नी सरिता सिंह की गिरफ्तारी को पुलिस टीम दिल्ली-बुलंदशहर में दबिश दे रही हैं। पुलिस को सुराग मिला है कि आरोपी शिक्षक दंपती उपरोक्त शहरों में छिपे हो सकते हैं।



प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने एक अक्तूबर की सुबह स्कूल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह काफी समय से सहायक


अध्यापक राघवेंद्र सिंह व उनकी पत्नी सरिता सिंह की प्रताड़ना के कारण मानसिक तनाव में चल रहे थे। आरोप है कि बीएसए डॉ. मोनिका भी उनको परेशान करती थीं। प्रधानाध्यापक ने अपनी खुदकुशी के लिए तीनों को जिम्मेदार ठहराते हुए सुसाइड नोट छोड़ा था। घटना के बाद थाना पुलिस ने बीएसए और शिक्षक दंपती के खिलाफ प्रधानाध्यापक को


खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस की तरफ से


एसएसआई ब्रजेश सिंह मामले की विवेचना कर रहे हैं। उन्होंने मामले में नामजद शिक्षक दंपती की गिरफ्तारी के लिए एमडीए कॉलोनी स्थित घर पर दबिश दी। उनके गांव में भी छापा मारा, लेकिन हाथ नहीं लगे। अब पुलिस को सुराग मिला है कि आरोपी शिक्षक और उनकी पत्नी दिल्ली या बुलंदशहर में छिपे हैं। जिस पर पुलिस की अलग-अलग टीम दोनों स्थानों पर गईं। दोनों शहरों में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। 

प्रधानाध्यापक आत्महत्या प्रकरण : शिक्षक दंपती व बीएसए के खिलाफ है केस दर्ज, इन जगह दबिश दे रही पुलिस टीम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link