Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 3, 2024

शिक्षक ने महिला टीचर से घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास

 शिक्षक ने महिला टीचर से घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास

BARABANKI (2 NOV): एक


शिक्षक शराब के नशे में शिक्षिका के घर में घुस गया और उसके साथ रेप प्रयास किया. विरोध और शोर करने पर आरोपित पीड़िता का मोबाइल छीन भाग गया.



सहायक अध्यापक है


कोतवाली नगर के एक मुहल्ला में किराए के मकान में रहने वाली सहायक अध्यापक हैं, जो बेसिक शिक्षा विभाग में जनपद गोंडा में कार्यरत हैं. आरोपित शिक्षक विनीत वर्मा भी गोंडा के ब्लाक कर्नलगंज के एक कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत है. आरोप है कि विनीत वर्मा धन व बल से उस पर अनैतिक दबाव बनाते हुए आए दिन शारीरिक रूप से जबरदस्ती करने का प्रयास करता है. जिसकी शिकायत कुछ माह पूर्व भी कोतवाली नगर में की थी, जिसका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. 28 अक्टूबर 2024 को शाम वह अपने घर पर अकेली थी. आरोप है कि विनीत वर्मा वहां शराब के नशे में घर घुस आया और उसके साथ रेप का प्रयास किया.


परिवार को मारने की धमकी


शिक्षिका ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके पति और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित उनका फोन लेकर घर से भाग गया. उसी दिन पीड़िता ने कोतवाली नगर में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी और दूसरे दिन 29 अक्टूबर को विनीत ने उसे फिर धमकी दी कि वह उसे कर्नलगंज में नौकरी नहीं करने देगा. यही नहीं, मुख्य रोड से अंदर होने के कारण स्कूल जाने के लिए प्राइवेट कार लगा रखी थी. आरोपित ने कार चालक को धमका कर वह भी बंद करवा दिया गया है.

शिक्षक ने महिला टीचर से घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link