Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, December 9, 2024

समिति में प्रदेश के तीन शिक्षकों को मिली जगह

 सुल्तानपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली की निर्वाचित 25 सदस्यीय समिति छह दिसंबर को शिक्षक भवन नई दिल्ली में घोषित कर दी गई। समिति में उत्तर प्रदेश से तीन शिक्षकों को जगह मिली है।



समिति में यूपी का प्रतिनिधित्व मिलने पर जिले के शिक्षकों ने खुशी जताई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर के मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, मनोज मौर्य, वैभव भटनागर, रामाशीष मौर्य, संजय सिंह, मुकेश सिंह, केके सिंह, हीरालाल यादव, अरूण सिंह, मालती सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे शिक्षकों का मान सम्मान बढ़ा है और शिक्षक समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सकेगा।

समिति में प्रदेश के तीन शिक्षकों को मिली जगह Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link