Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, January 25, 2025

महाकुंभ के लिए यूपी में इन तीन तिथियों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग, सीएम को लिखा पत्र

 यूपी में चल रहे महाकुंभ में शाही स्नान की तिथियों पर अवकाश घोषित करने की मांग की गई है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर 144 साल बाद पड़ रहे महाकुंभ में परिवार के साथ स्नान व धार्मिक अनुष्ठान के लिए प्रदेश के सभी कर्मचारियों व शिक्षको के लिए तीन दिन के सार्वजनिक अवकाश की मांग की है।



एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष तिवारी व प्रदेश सचिव संयुक्त मोर्चा दिलीप चौहान ने कहा कि हिंदू मान्यताओं में यह महाकुंभ 144 वर्षों बाद पड़ रहा है। ऐसे में आगे कई पीढ़ियों के लिए इसे देख पाना संभव नहीं होगा। इस ऐतिहासिक महाकुंभ में शामिल होने के लिए एसोसिएशन की इस मांग पर प्रदेश सरकार सकारात्मक विचार करे। संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी विनीत सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की आगामी महत्वपूर्ण स्नान मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा में सार्वजनिक अवकाश दिया जाए। ताकि सभी लोग इस अवसर पर महाकुंभ में डुबकी लगा सकें।

महाकुंभ के लिए यूपी में इन तीन तिथियों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग, सीएम को लिखा पत्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link