Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, January 20, 2025

बीटेक की डिग्री लेकर सेना में अधिकारी बनेंगे

 नई दिल्ली। सेना अफसरों को भविष्य के अनुसार तैयार करने के लिए एनडीए के कोर्स में बदलाव होने जा रहा है। 2026 से संशोधित कोर्स लागू हो जाएगा। इसमें इंजीनियरिंग और तकनीकी अध्ययन पर फोकस होगा।



सेना में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए अफसरों के शिक्षण-प्रशिक्षण में बदलाव की जरूरत है। एनडीए में चार साल के अध्ययन के बाद बीए या बीएससी की डिग्री दी जाती है। अब विचार किया जा रहा है इसकी जगह बीटेक की डिग्री दी जाए। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, कोशिश है कि 2026 से संशोधित कोर्स के अनुसार पढ़ाई शुरू की जाए। सूत्रों ने कहा कि दो विकल्पों पर विचार चल रहा है। एक सिर्फ बीटेक और बीएससी की डिग्री दी जाएगी। दूसरा बीटेक, बीएससी के अलावा सीमित संख्या में बीए की डिग्री दी जाए।


सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि एनडीए के कोर्स में बदलाव की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। कोशिश यह है कि 2026 से संशोधित कोर्स के अनुसार पढ़ाई शुरू की जाए। बता दें कि एनडीए से जो कैडेट नौसेना एवं वायुसेना में जाते हैं, उन्हें बीटेक की डिग्री दी जाती है।


हालांकि वायुसेना और नौसेना के ग्राउंड स्टाफ ड्यूटी के कैडेट्स को बीएससी की डिग्री प्रदान की जाती है।

ऐसी शाखा को गैर तकनीकी शाखा कहा जाता है।

बीटेक की डिग्री लेकर सेना में अधिकारी बनेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link