Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 28, 2025

UPPSC PCS Prelims Result : यूपी पीसीएस प्री का परिणाम घोषित, मुख्य परीक्षा के लिए 15066 अभ्यर्थी सफल, यहां देखें लिस्ट

 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को परिणाम चेक करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके बाद अब मुख्य परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा के लिए 15066 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग ने सवा दो महीने बाद रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा के लिए कुल 5,76,154 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से केवल 2,41,212 उम्मीदवार (लगभग 42 प्रतिशत) परीक्षा में उपस्थित हुए थे। गौरतलब है कि पीसीएस 2024 के जरिए 220 पदों पर भर्ती होगी। मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।




LIST OF CANDIDATES QUALIFIED FOR MAINS IN COMBINED STATE/UPPER SUBORDINATE SERVICES (PRE.) EXAM 2024


UPPSC PCS Prelims Result : ऐसे चेक कर सकेंगे यूपी पीसीएस प्री रिजल्ट


- आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।


- PCS Prelims Result या Combined State /Upper Subordinate Services (PCS) Prelims Examination 2024 Result के लिंक पर क्लिक करें।


- पीडीएफ खुलने पर अपना रोल नंबर तलाशें।


👉result download link


मुख्य परीक्षा का पैर्टन


यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा कुल 1500 अंकों की होगी। मुख्य परीक्षा में आठ प्रश्न पत्र होंगे और सभी परंपरागत प्रकार के होंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। परीक्षा का समय सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 व दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगा। पहला प्रश्नपत्र समान्य हिंदी व दूसरा निबंध का होगा। दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा 150-150 अंकों की होगी। वहीं, बाकी के छह प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन के होंगे, जो 200-200 अंकों के होंगे। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।

UPPSC PCS Prelims Result : यूपी पीसीएस प्री का परिणाम घोषित, मुख्य परीक्षा के लिए 15066 अभ्यर्थी सफल, यहां देखें लिस्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link