Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 2, 2025

अभियोजन व अनुशासनिक कार्रवाई भी होगी ऑनलाइन, मानव संपदा पोर्टल से जोड़ कर रोका जाएगा गोलमाल

 अभियोजन व अनुशासनिक कार्रवाई भी होगी ऑनलाइन, मानव संपदा पोर्टल से जोड़ कर रोका जाएगा गोलमाल

मानव संपदा पोर्टल से जोड़ कर रोका जाएगा गोलमाल


● दोनों कार्य अभी मैनुअल तरीके से िकये जा रहे हैं


लखनऊ, राज्य सरकार अब अभियोजन और अनुशासनिक कार्रवाइयों को भी मानव संपदा पोर्टल से जोड़ने जा रही है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अभी तक इस तरह की कार्रवाइयां मैनुअल तरीके से हो रही हैं, जिसमें मानमाफिक खेल की संभावना बनी रहती है। इसीलिए इसे मानव संपदा पोर्टल से जोड़कर गड़बड़ी रोकने की तैयारी है।







कार्मिक विभाग ने आईएएस अधिकारियों की तरह राज्य कर्मियों की सभी सेवाओं को ऑनलाइन करा दिया है। मौजूदा समय नियुक्ति पत्र, कार्यभार ग्रहण, कार्यमुक्ति, अवकाश प्रबंधन, वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट, सेवा पुस्तिका के साथ संपत्तियों का ब्यौरा ऑनलाइन दिया जाना अनिवार्य किया गया है। मानव संपदा पोर्टल पर इसकी जानकारी तय समय में न देने वाले कर्मियों की पदोन्नतियां रोकने के साथ ही वेतन तक रोका जा रहा है। भविष्य में अनुशासनिक के साथ ही अभियोजन की कार्रवई को भी ऑनलाइन करते हुए मानव संपदा पोर्टल से इंटीग्रेट किया जाएगा। इसका मकसद दोषियों को तय समय में सजा दिलाना व फंसाए जाने वालों को राहत देना है।

अभियोजन व अनुशासनिक कार्रवाई भी होगी ऑनलाइन, मानव संपदा पोर्टल से जोड़ कर रोका जाएगा गोलमाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Huebhdhdj

Social media link