लखनऊ : उप्र पुलिस में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 537 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने शनिवार को अपनी वेबसाइट पर इसकी विज्ञप्ति जारी कर दी है। अभ्यर्थी 19 जनवरी तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती बोर्ड के अनुसार वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर भर्ती के लिए पात्रता, आनलाइन आवेदन करने की प्रकिया, शुल्क जमा
537 537 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी की विज्ञप्ति
करने की प्रक्रिया, शैक्षिक अर्हता, अधिमानी अर्हता, प्रमाणपत्रों का प्रोफार्मा, लिखित परीक्षा, पाठ्यक्रम, आरक्षण, आयु सीमा आदि के संबंध में निर्धारित महत्वपूर्ण निर्देश की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। आवेदन की समय सारिणी के तहत 19 जनवरी तक आवेदन शुल्क जमा किया जा सकता और जमा किए गए शुल्क का समायोजन 22 जनवरी तक किया जा सकता है।

